गम्हरिया/ Parmeshwar Gorai झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन से एक और जहां पूरा देश मर्माहत है, वहीं उनके समर्थक और पार्टी के नेता मायूस है. दिशोम गुरु के निधन की खबर सुनते ही पार्टी के नेता और कार्यकर्ता रांची के लिए रवाना हो गए हैं.

विज्ञापन
युवा नेता सन्नी सिंह भी अपने समर्थकों के साथ रांची बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के लिए निकल पड़े. उन्होंने बताया कि दिवंगत गुरूजी राज्य के युवाओं के प्रेरणास्रोत थे. संघर्ष क्या होता है इसका वे जीवंत प्रमाण थे. उनके निधन से न केवल पार्टी बल्कि राज्य को अपूरणीय क्षति हुई है. झारखंड निर्माण में उनके योगदान को भुलाना मुश्किल है. उन्होंने कहा कि दुख के इस घड़ी में पार्टी के लाखों कार्यकर्ता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके परिवार के साथ खड़ा है.

विज्ञापन
