गम्हरिया: झारखंड विधानसभा में 1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति और नियुक्ति समेत सेवाओं में आरक्षण वृद्धि विधेयक पारित होने की खुशी में झामुमो नेता व कार्यकर्ताओं ने गम्हरिया सरना उमुल में जश्न मनाया. इस दौरान झामुमो जिलाध्यक्ष डॉ शुभेंदु महतो के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंत्री चंपई सोरेन का जोरदार स्वागत किया.

उन्हें गुलदस्ता भेंट कर आभार जताया. वहीं कार्यकर्ताओं ने मंत्री चंपई सोरेन का जन्मदिन भी मनाया. मौके पर केक काट वितरण किया गया. मंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि हेमंत सरकार ने जनता से जो वादे किए थे वो निभाई. यह विधेयक आदिवासी- मूलवासियों के मान सम्मान और अधिकार दिलाने में अहम भूमिका निभाएंगी. इसमें बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष छायाकांत गोराई, जिला उपाध्यक्ष अमृत महतो, प्रखंड अध्यक्ष जगदीश महतो, सचिन महतो, अनिल सोरेन, मोहन बास्के, भोमरा मांझी, मंगल मांझी, बबलू प्रधान, गुरबा मांझी आदि शामिल हुए.

