गम्हारिया (Kunal Kumar) छोटा गम्हारिय दुर्गा पूजा मैदान में सोमवार को शहीद निर्मल महतो की जयंती मनाई गई. इस दौरान झामुमो कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ नेता अमृत महतो के नेतृत्व में शहीद निर्मल महतो की जयंती मनाई. छोटा गम्हरिया दुर्गा पूजा मैदान स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई.

विज्ञापन
मौके पर अमृत महतो ने कहा कि निर्मल दा शोषित, पीड़ित और मजदूरों के मसीहा थे. उन्होंने कहा कि झारखंड अलग राज्य आंदोलन में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है. उन्होंने कहा कि निर्मल दा ने जिस झारखंड का सपना देखा था वह आज भी पूरा नहीं हुआ है. इस दौरान उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया. मौके पर अनिल सोरेन, वरुण महतो, बबलू प्रधान, महेश्वर महतो, खेपा महतो, आशुतोष महतो, मंगल मांझी, प्यारेलाल प्रधान आदि शामिल हुए.
विज्ञापन

