गम्हरिया: जेएफसीआई गोदाम में एक हफ्ते पहले लगी आग की चिंगारी ने भले ही एजीएम अभिषेक हाजरा और डीएसडी ट्रांसपोर्टर राजू सेनापति की जान ले ली हो, लेकिन बुधवार को एक बार फिर उसी गोदाम से धुआं उठने लगा, जिससे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया.

दरअसल बुधवार को प्रभारी मार्केटिंग ऑफिसर सुनील कुमार चौधरी मौके गोदाम सील करने पहुंचे थे इस बीच अनाज के देर से दुआ निकलता देख उन्होंने तत्काल दमकल विभाग को जानकारी दी. मौके पर पहुंची दमकल टीम ने गोदाम परिसर में पानी का छिड़काव कर आग की संभावित पुनरावृत्ति को टाल दिया.
बताया जा रहा है कि घटना के सात दिन बीत जाने के बाद भी गोदाम को अबतक सील नहीं किया गया है. वहीं आग से बचे हुए अनाज को सुरक्षित करने की दिशा में भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है. गोदाम में पानी के छिड़काव से अनाज के सड़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता. दूसरी ओर, प्रशासनिक जांच टीम ने भी अबतक अपनी रिपोर्ट उपायुक्त को नहीं सौंपी है, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं.
इधर, हादसे में झुलसे डीएसडी ठेकेदार राजू सेनापति का अंतिम संस्कार हो चुका है, जबकि एजीएम अभिषेक हाजरा के शव का बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया. स्थानीय लोग प्रशासनिक उदासीनता पर नाराजगी जता रहे हैं और जांच में तेजी लाने की मांग कर रहे हैं.
video

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
