गम्हरिया (Kunal Kumar) रामजन्म भूमि से पूजित कलश गुरुवार की शाम गम्हरिया पहुंची. जहां घोड़ा बाबा मंदिर में विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष राजू चौधरी के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया. इस दौरान वहां से कलश के साथ शोभा यात्रा निकाली गई. इसके बाद कलश को लाल बिल्डिंग चौक के पास स्थित मंदिर लाया गया. जहां श्रद्धालुओं ने विधि- विधान से कलश की पूजा- अर्चना की.

विज्ञापन
पूजा अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के बीच भोग वितरण किया गया. इसमें मिथिलेश महतो, अजय मिश्रा, बाबा पूर्णचंद्र, आकाश दास, मनोज सिंह, अनुभव दास, आकाश बारिक, आशीष गौड़, सामोल घोष, ओंकार उपाध्याय, गणेश मंडल, पीयूष मंडल, दीपक, जीतू जेना, अमरजीत सिंह, जसविंदर सिंह समेत कई विहिप व बजरंग दल कार्यकर्ता मौजूद रहे.
विज्ञापन

