गम्हरिया: लार्ज सेक्टर स्थित जेडएफ कंपनी की ओर से ऊषा मोड़ एवं पिंड्राबेड़ा मोड़ पर स्थापित हाइमास्ट लाइट को जनता को समर्पित किया गया. इसका उद्घाटन रापचा पंचायत की मुखिया सुकमति मार्डी और कालिकापुर पंचायत की मुखिया सविता हांसदा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया.

इस मौके पर दोनों मुखिया ने कहा कि संबंधित स्थल अत्यंत व्यस्त क्षेत्र है, जहां पूर्व में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था नहीं होने के कारण अक्सर सड़क दुर्घटनाएं होती रहती थीं. हाइमास्ट लाइट लगने से अब रात के समय क्षेत्र में बेहतर रोशनी उपलब्ध होगी, जिससे आवागमन सुगम और सुरक्षित होगा.
उन्होंने उम्मीद जताई कि इस पहल से दुर्घटनाओं में कमी आएगी और स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी. कार्यक्रम में सोनाराम मार्डी, रायसेन माझी, उदय मार्डी, भोमरा माझी, गोरखा हेंब्रम, गोम्हा हांसदा, कोंदा बेसरा सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे.

