गम्हरिया: झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला कार्यकारिणी की बैठक रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सभागार में संपन्न हुई. राज्य महामंत्री शैलेन्द्र कुमार तिवारी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को हो रही समस्याओं के समाधान के लिए यह बैठक बुलाई गई थी.

विज्ञापन
बैठक में अनुबंध पर काम कर रहे कर्मचारियों के स्थाईकरण, समान काम के लिए समान वेतन, चतुर्थ वर्ग के कर्मियों की तृतीय वर्ग में प्रोन्नति, न्यूनतम ग्रेड पे वाले लिपिक की ग्रेड पे ₹2400 निर्धारित करने और एनएचएम कर्मियों के नियमितीकरण सहित कई मांगों पर चर्चा हुई. उन्होंने कहा कि इन मांगों को सरकार के सामने रखा जाएगा. अगर मांगे पूरी नहीं होती हैं तो जिला और राज्य स्तर के संगठन के साथ पुनः बैठक कर आगे की रणनीति बनाई जाएगी.

विज्ञापन
