गम्हरिया: आगामी दुर्गा पूजा और नवरात्रि को शांतिपूर्ण व आपसी सौहार्द के साथ संपन्न कराने के लिए मंगलवार को गम्हरिया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई. बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी कुणाल कुमार ने की, जबकि अंचल अधिकारी प्रवीण कुमार सहित शांति समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे.

बैठक में पूजा व त्योहारों के दौरान सुरक्षा- व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया. टाटा- कांड्रा मुख्य मार्ग के सर्विस रोड को अतिक्रमण मुक्त कराने, झुरकुली रोड को जाम और पार्किंग मुक्त रखने, बाइकर्स गैंग पर रोक लगाने और नशा उन्मूलन अभियान चलाने जैसे कई प्रस्ताव सामने आए. पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने इन प्रस्तावों पर अमल का भरोसा दिलाया.
बैठक में मुखिया निरोला सरदार, दारोगा अरुण महतो, भोमरा मांझी, उदय मार्डी, रजनी तिवारी, अमित सिंहदेव, फूलकांत झा, एसपी गोराई, माधव महतो, अमृत महतो, रश्मि साहू, सुनीता मिश्रा, लाकडू महतो, दुलारी झा, शैलेश तिवारी, राजू रजक, सुसेन महतो, हेमंत सोरेन सहित कई लोग उपस्थित रहे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
