गम्हरिया: जन कल्याण दुर्गा पूजा कमेटी गम्हरिया टीचर्स ट्रेनिंग स्कूल मोड़ द्वारा निर्मित भव्य पूजा पंडाल का उद्घाटन मुख्य अतिथि समाजसेवी सुरेश सिंह ने फीता काटकर किया. उन्होंने मां दुर्गा से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की और लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से दुर्गोत्सव मनाने की अपील की.

विज्ञापन
इससे पूर्व पूजा समिति के दो सदस्यों के आकस्मिक निधन पर शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई. मौके पर पूजा कमेटी के संरक्षक सचिन कुमार उर्फ सोनू, अध्यक्ष मंटू सिंह, ब्रजेश पति तिवारी, प्रमोद सिंह, आजाद कुमार, संतोष सिंह, राजू सिंह, शैलेश तिवारी, पंडित जय किशोर मिश्रा, विनोद सिंह, अरविंद सिंह, विकास सिंह, किशोरी शर्मा, अशोक सिंह और विक्की पांडेय सहित कई लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
