गम्हरिया/ Parmeshwar Gorai चित्रगुप्त महिला महासमिति की ओर से गम्हरिया स्थित चित्रगुप्त भवन में ‘चित्रांश सावन महोत्सव-2025’ का रंगारंग आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ समिति की अध्यक्ष रागिनी सहाय और उपाध्यक्ष मधु वर्मा ने भगवान चित्रगुप्त की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया. इस कार्यक्रम में चित्रांश समाज की बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया.

समारोह में महिलाओं के लिए विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया. समाज की महिलाओं द्वारा प्रस्तुत सामूहिक नृत्य और संगीत पूरे कार्यक्रम का आकर्षण बना रहा. म्यूजिकल चेयर रेस प्रतियोगिता में ललिता देवी ने प्रथम, रागिनी सहाय ने द्वितीय और ज्योति माला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. स्पून एंड मार्बल रेस में मुनी देवी प्रथम, मोनी सिन्हा द्वितीय और रिंकी श्रीवास्तव तृतीय स्थान पर रहीं. चना पिक गेम में रिंकी श्रीवास्तव ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि स्मिता सिन्हा और निर्मला सिन्हा क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं. कार्यक्रम के अंत में सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किया गया. साथ ही उपस्थित सभी महिलाओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया. समारोह में सुरक्षा श्रीवास्तव को ‘सावन क्वीन’ का खिताब प्रदान कर ताज पहनाया गया. इस अवसर पर समिति की संगठन सचिव अनिता देवी, कंचन कुमारी, पूनम देवी, मीतू देवी, तनु देवी, सोनी देवी समेत समाज की अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं. कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यकारी अध्यक्ष केएम श्रीवास्तव, महासचिव संजय कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष अभय लाभ, भूदेव वर्मा, कंचन कुमार सिन्हा, मुकेश कुमार, सन्नी श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष रत्नेश्वर सहाय और नागेंद्र लाल दास का विशेष योगदान रहा.

