गम्हरिया: लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर सोमवार की शाम और मंगलवार सुबह छोटा गम्हरिया स्थित बजरंग टावर परिसर में भक्तिमय माहौल देखने को मिला. यहां श्रद्धालुओं ने कृत्रिम छठ घाट बनाकर डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में सोसायटी के श्रद्धालु अपने परिवार के साथ पहुंचे थे.

महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में पूजा-अर्चना की. सूप, दौरा और डाला में ठेकुआ, केला, नारियल, फल और विभिन्न प्रसाद सजाकर सूर्यदेव को अर्घ्य दिया गया. स्थानीय सोसायटी वासियों की ओर से कृत्रिम घाट पर साफ- सफाई, रोशनी और सुरक्षा व्यवस्था की गई. पूरे परिसर में छठ गीतों की मधुर ध्वनि गूंजती रही, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया.
श्रद्धालुओं ने कहा कि कृत्रिम घाट पर भी छठ मैया की पूजा उसी श्रद्धा और भक्ति से की गई जैसे प्राकृतिक नदी या तालाब के किनारे की जाती है. आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय लोगों ने एकजुट होकर सहयोग किया. मंगलवार की सुबह श्रद्धालुओं ने उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर चार दिवसीय इस महापर्व का विधिवत समापन किया.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
