गम्हरिया/ Parmeshwar Gorai प्रखंड में बच्चों के नाम पर पैसा खाते में भेजने का गोरखधंधा का खुलासा हुआ है. साइबर अपराधी इसके जरिये फ्रॉड कॉल करके लोगों को गुमराह कर रहे हैं. मोबाईल नंबर 7294928279 के जरिए कमलेश शर्मा नमक जालसाज खुद को गम्हरिया सीडीपीओ बताकर कर क्षेत्र के लोगों को गुमराह कर रहा है.

इस संबंध में जब गम्हरिया सीडीपीओ दुर्गेश नंदिनी से पूछा गया तो उन्होंने किसी कमलेश शर्मा नामक व्यक्ति को नहीं जानने की बात कही. उन्होंने भी जब मोबाईल नंबर 7294928279 पर संपर्क किया तो सामने वाले ने अपना नाम कमलेश शर्मा बताया. जब उससे पूछा गया कि आप कहां के सीडीपीओ है तो उसने बताया गम्हरिया का. जब उससे पूछा गया कि गम्हरिया किस जिला में है तो सामने वाले ने फोन काट दिया. दुर्गेश नंदिनी ने बताया कि ऐसे दो-चार मामले और सामने आए हैं. संबंधित आंगनबाड़ी सेविका को प्राथमिक की दर्ज करने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने लोगों से ऐसे किसी भी फ्रॉड कॉल से सावधान रहने की अपील की है. उन्होंने बताया कि कोई भी योजना होगी तो उसकी जानकारी आंगनवाड़ी सेविका के माध्यम से दी जाएगी.

