गम्हरिया: प्रखंड सभागार में गुरुवार को सुबह 10 बजे से 01 बजे तक तथा दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. यह प्रशिक्षण सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी गम्हरिया द्वारा नगर निगम आदित्यपुर के सभी 136 मतदान केंद्रों के बीएलओ और बीएलओ पर्यवेक्षकों को दिया गया.

प्रशिक्षण के दौरान सभी बीएलओ को अपने- अपने मतदान केंद्र क्षेत्र अंतर्गत आने वाले मतदाताओं का बीएलओ ऐप के माध्यम से मैपिंग करने की विस्तृत जानकारी दी गई. साथ ही ऑनलाइन माध्यम से मतदाताओं का नाम खोजने के सभी उपलब्ध विकल्पों के बारे में भी विस्तार से बताया गया.
बीएलओ को यह जानकारी दी गई कि eci.gov.in अथवा ceojharkhand.gov.in वेबसाइट के जरिए यह पता लगाया जा सकता है कि किसी मतदाता का विवरण वर्ष 2003 में किस राज्य के किस विधानसभा क्षेत्र के किस बूथ और किस क्रम संख्या पर दर्ज था, जिससे मतदाता की मैपिंग प्रक्रिया आसान हो सके.
प्रशिक्षण में यह भी स्पष्ट किया गया कि जिनका नाम वर्ष 2003 की मतदाता सूची में नहीं मिलेगा, उन्हें अपनी नागरिकता प्रमाणित करनी होगी.
उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी गम्हरिया प्रवीण कुमार ने की. कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर सच्चिदानंद चौधरी, निर्वाचन विभाग के रंजीत कुमार सिंह, हेल्प डेस्क मैनेजर अमन कुमार सहित नगर निगम आदित्यपुर के सभी बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षक उपस्थित रहे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
