गम्हरिया: सरायकेला जिले के गम्हारिया थाना क्षेत्र में मारपीट कर मोटरसाइकिल लूटने की घटना में शामिल तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. थाना प्रभारी कुणाल कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई जगन्नाथपुर निवासी गौतम कुमार की लिखित शिकायत पर की गई है. शिकायत में बताया गया है कि राकेश कुमार, हर्ष झा और राजू कुमार, सभी बोलायडीह निवासी हैं. इन्होंने गौतम कुमार के साथ मारपीट की और उसकी मोटरसाइकिल जबरन छीन ली.

घटना की जानकारी मिलते ही गम्हारिया थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और मामले की जांच जारी है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
