आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai नगर निगम के अधीन गम्हरिया बाजार में रविवार देर रात उत्पाद विभाग ने फ़िल्मी अंदाज में धावा बोला और यहां संचालित हो रहे अवैध महुआ शराब बेचते माफिया बापी दास को रंगे हाथ धर दबोचा जिसके बाद बाजार में हड़कंप मच गया.

बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई उपायुक्त के निर्देश पर उत्पाद अधीक्षक के निर्देशन में की गई है. विभागीय सूत्रों की माने तो लंबे समय से गम्हरिया बाजार में अवैध शराब के कारोबार की सूचना उपयुक्त को मिल रही थी जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है. बता दे कि बापी दास अवैध शराब के काले कारोबार से करोड़ों का मालिक बना है. हाल ही में उसने करोड़ों के फ्लैट की रजिस्ट्री कराई है. कुछ लोग तो यह भी कहते सुने गए की विभाग महज खाना पूर्ति करेगा और बापी दास फिर से धंधे में शामिल हो जाएगा. क्योंकि उसे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों का संरक्षण प्राप्त है. यही कारण है कि गम्हरिया बाजार में आज तक किसी ने हाथ नहीं डाला था. पहली बार उपायुक्त ने मामले को गंभीरता से लिया है. जिसका नतीजा है कि बापी दास रंगे हाथ अवैध महुआ शराब बेचते दबोचा गया है. इसमें नगर निगम की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं. आखिर किसके इजाजत से गम्हरिया बाजार के अंदर खुलेआम अवैध शराब की बिक्री हो रही थी और नगर निगम क्या कर रहा था.


