गम्हरिया: थाना अंतर्गत रामचंद्रपुर में शनिवार दोपहर एक पैसेंजर ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में ऑटो पर सवार कई महिलाएं एवं बच्चों को चोटें आई हैं.

विज्ञापन
घटना के बाद सड़क पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई. इसी दौरान गम्हरिया की ओर से आ रहे ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया.
प्रत्यक्षदर्शियों और सवारियों का आरोप है कि ऑटो चालक वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहा था. इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और ऑटो सड़क के डिवाइडर से टकराकर पलट गया.
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ऑटो को अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है तथा अग्रिम कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है.

विज्ञापन
