गम्हरिया/ Bipin Varshney मंगलवार दोपहर गम्हरिया थाना क्षेत्र के मुसरीकुदर में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में आर्का जैन कॉलेज के BBA 5th सेमेस्टर के छात्र रोहन महतो की मौत हो गई जबकि आदर्श कुमार शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया. दोनों छात्र घाटशिला निवासी हैं और गम्हरिया में रहकर पढ़ाई कर रहे थे.

विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कॉलेज की छुट्टी के बाद दोनों छात्र बाइक से फुल स्पीड में अपने रूम की ओर लौट रहे थे. इसी दौरान मुसरीकुदर के पास उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई. घटना के तुरंत बाद कॉलेज स्टाफ ने दोनों को टीएमएच अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने रोहन महतो को मृत घोषित कर दिया जबकि आदर्श कुमार शर्मा का इलाज चल रहा है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन
