गम्हरिया: मानवाधिकार ग्राम रक्षा दल भारत ने गम्हरिया निवासी अमीन मंडल को कोल्हान क्षेत्र का अध्यक्ष मनोनीत किया है. संगठन की ओर से जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन कुमार के आदेश पर की गई है.

विज्ञापन
अमीन मंडल ने कहा कि समाज सेवा के प्रति उनकी सक्रियता और समर्पण को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है. उन्होंने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे मानवाधिकार संरक्षण, सामाजिक न्याय और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाएंगे.
उन्होंने यह भी कहा कि कोल्हान क्षेत्र में संगठन को मजबूत बनाते हुए ग्रामीण स्तर तक मानवाधिकार जागरूकता अभियान चलाया जाएगा. उनके मनोनयन की खबर से क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है.

विज्ञापन
