सरायकेला: विद्युत लाइन से सट रहे पेड़ की टहनियों को हटाने के लिए रविवार को विभिन्न फीडरों से घंटों विद्युत आपूर्ति ठप्प रहेगी. इसके तहत गम्हरिया एनकेएस फीडर व आदित्यपुर 2 नंबर फीडर से दोपहर 12 बजे से शाम 3 बजे तक तीन घंटे विद्युत आपूर्ति ठप्प रहेगी. इससे ऊषा मोड, सालडीह, छोटा गम्हरिया, बडा गम्हरिया, बलरामपुर, जगन्नाथपुर, सरला कंपनी, जेनिथ फोर्ज व एक्रोपोली कंपनी क्षेत्र में तथा बीको मोड़ से बास्कोनगर एरिया प्रभावित होगा.

विज्ञापन
वहीं आदित्यपुर 4 नंबर फीडर से सुबह 8 से 11 बजे तक तीन घंटे विद्युत आपूर्ति ठप्प रहेगी. इससे सतबोहनी, धीराजगंज, बीको मोड़, जुलुमटांड, आनंदपुर व लक्षीनगर एरिया प्रभावित होगा. इसकी जानकारी असिस्टेंट इंजीनियर ने दी है.

विज्ञापन
