आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai गम्हरिया थाना क्षेत्र के गंजिया में बुधवार देर रात दो बाइकों की आमने- सामने टक्कर हो गई. इस हादसे में दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे की जानकारी मिलते ही समाजसेवी श्यामापद गोराई, तपन गोराई, बादल गोराई और रिजू गोराई मौके पर पहुंचे और घायलों को सड़क से हटाकर सुरक्षित किया.

विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने तुरंत गम्हरिया थाना को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. घायलों में एक की पहचान उत्तम महतो के रूप में हुई है. दोनों युवक राजनगर थाना क्षेत्र के कुनाबेड़ा और बिदरी गांव के रहने वाले हैं. दोनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है.

विज्ञापन
