गम्हरिया: प्रखंड अंतर्गत कांड्रा मौजा के खाता संख्या 34 और प्लॉट संख्या 289 पर बन रहे अबुआ आवास निर्माण कार्य को लेकर लाभुक के खिलाफ मूल रैयत डिंगला कालिंदी ने बीडीओ और अंचल अधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है.

विज्ञापन
जिसके बाद बीडीओ अभय कुमार द्विवेदी ने तत्काल काम रोकने का निर्देश देते हुए जांच के आदेश दे दिया है. पीड़ित का आरोप है कि लखन नामक व्यक्ति द्वारा उनकी जमीन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश की जा रही है. पीड़ित ने बताया कि उनकी जमीन मौजा कांड्रा में है, जिसका खाता संख्या 34 और प्लॉट नंबर 289 है. उन्होंने आरोप लगाया कि लखन द्वारा उनकी जमीन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश की जा रही है और उन्हें धमकी दी जा रही है.

विज्ञापन
