गम्हरिया (Kunal Kumar) मंगलवार को गम्हरिया ज्वेलरी दुकानदारों की बैठक सामुदायिक भवन में आदित्यपुर थानेदार राजन कुमार की अध्यक्षता में हुई. इसमें दुकानों की सुरक्षा को लेकर चर्चा हुई. इस दौरान दुकानदारों के आपसी सहयोग से दो सिक्योरिटी गार्ड रखने, प्रत्येक शनिवार को हाफ डे दुकान बंद रखने, सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त रखने का निर्णय लिया गया.

विज्ञापन
साथ ही बड़ा गम्हरिया दुकानदार संघ (काली मंदिर रोड) का गठन किया गया. इसमें सर्वसम्मति से शंकर बर्मन को अध्यक्ष, पवन अग्रवाल को सचिव व अविनाश कुमार पाल को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया. रतन वर्मा, गोविंद प्रसाद, दीपक घंटी, आतिन सर्राफ, किशोर कुमार, आकाश कुमार, सुनील कुमार प्रसाद, प्रकाश कुमार, हरेकृष्ण स्वर्णकार, मनोरंजन स्वर्णकार, नकुल पाल, लखीपदो मल्लिक, मुनीलाल, मृत्यंजय कुमार को सदस्य बनाया गया.
विज्ञापन

