सरायकेला-खरसावां: भारत सरकार के वित्तीय सेवा विभाग (DFS) के निर्देशानुसार आगामी 22 अगस्त, 2025 को जिले की विभिन्न पंचायतों में वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत वित्तीय समावेशन एवं जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे.

इन शिविरों में प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY), प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) तथा अटल पेंशन योजना (APY) से संबंधित लाभार्थियों के आवेदन स्वीकार किए जाएंगे और त्वरित पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. इसके अतिरिक्त बैंक खातों का Re-KYC और नामांकन (Nomination) से संबंधित कार्य भी संपन्न किए जाएंगे.
शिविरों में उपस्थित लाभार्थियों को वित्तीय साक्षरता बढ़ाने हेतु जानकारी दी जाएगी और डिजिटल लेन-देन के सुरक्षित उपयोग, सतर्कता तथा साइबर धोखाधड़ी से बचाव संबंधी प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा.
इन शिविरों का आयोजन जिले की निम्न पंचायतों में किया जाएगा:
आदित्यपुर (गम्हरिया) – दुग्धा, जयकान, कांड्रा
राजनगर (गोविंदपुर) – एदल, राजनगर
ईचागढ़ – तिरूलडीह-2
खरसावां – बीटापुर, कृष्णापुर
कुकड़ू – जानुम
नीमडीह – झीमरी, समानपुर, तिल्ला
जिला अग्रणी प्रबंधक ने सभी स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से अपील की है कि वे इन शिविरों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें ताकि वित्तीय समावेशन सफल हो और सरकार की विभिन्न योजनाओं का अधिकतम लाभ प्राप्त किया जा सके

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
