आदित्यपुर: जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो के ससुर एवं औद्योगिक क्षेत्र के कृष्णापुर निवासी उमेश चंद्र महतो (90) का शनिवार को निधन हो गया. वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे. उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई.

विज्ञापन
स्वर्गीय उमेश चंद्र महतो अपने पीछे दो पुत्र और छह पुत्रियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं. शनिवार दोपहर कृष्णापुर स्थित श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया.

अंतिम संस्कार में सांसद विद्युत वरण महतो समेत परिजन, रिश्तेदार और क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे. इस दौरान सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की.

विज्ञापन
