हजारीबाग: उत्पाद विभाग की टीम ने चौपारण प्रखंड के उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय दनुआ के पीछे एक पुराने मिट्टी के मकान में छापेमारी कर भारी मात्रा में बीयर बरामद की है. इसमें विभिन्न ब्रांड की करीब 40 पेटी बीयर और स्प्रिट शामिल है. बताया जा रहा है कि यह शराब पंजाब से लाकर अवैध रूप से स्टॉक की गई थी.

विज्ञापन
यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई थी. उत्पाद विभाग के कई पदाधिकारी और जवान इस दौरान मौजूद थे. चौपारण थाना पुलिस भी इस दौरान मौजूद थी, लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है.

विज्ञापन
