रांची: भारत के उपराष्ट्रपति पद पर निर्वाचित होने पर पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने सीपी राधाकृष्णन को शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने अपने संदेश में कहा कि इससे बढ़कर प्रसन्नता की बात क्या हो सकती है कि पहले महामहिम राष्ट्रपति और अब उपराष्ट्रपति के पद पर ऐसे व्यक्ति बैठेंगे, जिनका झारखंड की माटी से गहरा नाता रहा है और जो यहां के राज्यपाल रह चुके हैं.

विज्ञापन
चंपाई सोरेन ने कहा कि उनका लंबा संसदीय अनुभव और संवेदनशील नेतृत्व निश्चित रूप से राज्यसभा की गरिमा, मर्यादा और लोकतांत्रिक परंपराओं को और अधिक सुदृढ़ करेगा.

विज्ञापन
