दुमका: नगर थाना अंतर्गत खूंटाबांध तालाब में डूबने से 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई. प्रशासन ने महिला के शव को निकलवाया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया. घटना के बाद परिजनों में मातम छा गया है. महिला का नाम शांति देवी बताया जा रहा है.

विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार शांति देवी शनिवार से ही लापता थी. परिजनों ने इसकी सूचना थाने को दी थी. रविवार की सुबह तालाब में महिला का शव तैरता दिखा, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई. बताया जा रहा है, कि महिला पूजा का सामान विसर्जन करने तालाब गई थी. आशंका जताई जा रही है, कि फिसलने से महिला तालाब में गिर गई और उनकी मौत हो गई.
विज्ञापन

