दुमका: जिले से गुरुवार को बड़ी खबर सामने आई है. जहां दुमका एयरपोर्ट परिसर स्थित सोलर प्लांट के पावर हाउस में अचानक आग लग गई. आग लगने के बाद पूरे परिसर में अफरातफरी मच गई. घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस मौके पर पहुंची. दो दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

बताया जा रहा है कि एयरपोर्ट की बिजली आपूर्ति के लिए सोलर प्लांट लगाया गया था. अचानक पावर हाउस के मुख्य केबिन में लगी आग की लपटें कुछ ही देर में सोलर पैनलों तक पहुंच गईं. एयरपोर्ट प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए सभी विमानों और कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया.
एयरपोर्ट प्रबंधक अंकित सिन्हा ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही प्रशासन और दमकल विभाग को तुरंत सूचना दी गई. दमकल विभाग की तेजी से कार्रवाई के कारण आग को फैलने से रोका जा सका. उन्होंने कहा कि सोलर पावर सिस्टम का नियमित मेंटेनेंस किया जाता है और आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच अधिकृत एजेंसी को सौंपी गई है.
फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है. राहत की बात यह है कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और एयरपोर्ट पूरी तरह से सुरक्षित है. दमकल विभाग की तत्परता से एक बड़ी दुर्घटना टल गई.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
