दुमका (Mohit Kumar) जिले के रामगढ़ प्रखंड के डेलीपाथर गांव के पास बुधवार को मुकेश साह नामक एक व्यक्ति को गोली मारकर अज्ञात अपराधियों ने हत्या कर दी है. घटना की पुष्टि रामगढ़ थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने की है.

विज्ञापन
शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है. उन्होंने कहा कि अभी मामले की जांच की जा रही है. जल्द ही अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होगा. इस संबंध में समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं किया गया है. श्री कुमार ने कहा मृतक मुकेश साह मोटरसाइकिल में कुरकुरे, लेज और अन्य पैकेट बंद सामान घूम- घूम कर बेचा करता था.
विज्ञापन

