दुमका/ Mohit Kumar जिले के मसलिया थाना क्षेत्र के दुमका- नाला मुख्य सड़क किनारे स्थित भांगाहीड़ गांव के पास एक 27 वर्षीय युवक दिलीप राणा को एक गैस टेंकर ने पीछे से टक्कर मार दी. जिसकी मसलिया पुलिस द्वारा अस्पताल ले जाने के क्रम में मौत हो गयी.

आपको बता दे कि भांगाहीड़ गांव के श्रीनाथ राणा का छोटा पुत्र दिलीप राणा भांगाहीड़ से प्रसाद खाकर घर लौट रहा था, इसी दौरान नाला की ओर से आ रहे गैस टेंकर NL 01 /Q 3201 ने पीछे से अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दिलीप गंभीर रूप से घायल हो गया. वही सूचना मिलते ही मसलिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे अस्पताल ले गई मगर घायल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया.
इधर दिलीप की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. बताया जा रहा है कि मृतक अपने पीछे पत्नी एवं दो बेटी छोड़ गया है. सभी का रो- रो कर बुरा हाल है. वहीं घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर मसालिया- नाला मुख्य मार्ग जाम कर दिया. हालांकि पुलिस ने किसी तरह समझा- बुझाकर जाम हटाया.

Exploring world
