दुमका (Mohit Kumar) ज़िले के रामगढ़ थाना क्षेत्र से एकबार फिर से मानवता को शर्मसार करनेवाला मामला प्रकाश में आया है. जहां एक गांव की 14 वर्षीय नाबालिग के साथ आधा दर्जन वहशी दरिंदों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिए जाने का मामला प्रकाश मे आया है.

नाबालिग के बयान पर दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है. मामला बीते 14 जनवरी की बतायी जा रही है. पीड़िता की तबीयत बिगड़ने तथा अत्यधिक रक्तस्राव होने के बाद परिजनों द्वारा उसे आनन- फानन मे इलाज के लिए दुमका के फूलो- झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराने के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गयी है.
परिजनों ने बताया कि गांव में सोहराय का कार्यक्रम चल रहा था. इसी बीच बहशी दरिंदे मौका देखकर नाबालिग को उठाकर ले गए तथा सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. युवती अभी कुछ बताने की स्थिति में नहीं है. चिकित्सकों ने अभी उसे आराम करने की सलाह दी है. थाना प्रभारी अरविंद कुमार राय ने बताया कि गांव के दो युवको जरनेल किस्कू एवं सनातन किस्कू को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Exploring world
