दुमका (Mohit Kumar) जिले के जरमुंडी थाना क्षेत्र के फेटका गांव में शनिवार को बेखौफ बाईक सवार अपराधियों ने अनिल ईसर नामक युवक को गोली मार दी.

विज्ञापन
घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से भागने में सफल रहे. उधर घटना के बाद घायल को जरमुंडी समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. जहां डॉक्टर रक्षित द्वारा प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए दुमका रेफर कर दिया गया है. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही जरमुंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तफ्तीश में जुट गई है.
विज्ञापन

