दुमका: भाजपा ने गुरुवार को दुमका प्रखंड कार्यालय परिसर में हेमंत सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार आदिवासी समाज के अधिकार और अस्मिता पर लगातार हमला कर रही है. यह विरोध कार्यक्रम भाजपा दुमका नगर, सदर और गांदो मंडल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ.

कार्यक्रम का नेतृत्व गांदो मंडल अध्यक्ष गणपति पाल ने किया. प्रदर्शन में बतौर प्रभारी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निवास मंडल और जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह बिट्टू भी मौजूद रहे.
प्रदर्शनकारियों ने आदिवासी नेता सूर्या नारायण हांसदा की कथित फर्जी मुठभेड़ का मुद्दा उठाते हुए कहा कि झामुमो सरकार की शह पर निर्दोष आदिवासी बेटे की हत्या की गई और अब मामले को दबाने की कोशिश हो रही है. भाजपा ने स्पष्ट कहा कि जब तक इस मामले की जांच CBI से नहीं होगी, न्याय संभव नहीं है.
भाजपा ने नगड़ी में रिम्स-2 निर्माण के लिए आदिवासी जमीन पर कब्जे को भी आदिवासी अस्मिता पर हमला बताया. भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि हेमंत सरकार सत्ता में आने से पहले आदिवासी हितैषी होने की बात करती थी, लेकिन अब उन्हीं की खेती योग्य जमीन छीनी जा रही है.
प्रदर्शन के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा. भाजपा ने चेतावनी दी कि यदि आदिवासी समाज के अधिकारों की रक्षा नहीं हुई तो पार्टी सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन तेज करेगी. इस विरोध में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए. भाजपा ने साफ कर दिया है कि आदिवासी अस्मिता पर कोई समझौता नहीं होगा.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
