दुमका: जिला खेलकूद संघ की ओर से इंडोर स्टेडियम में 15वां इंडोर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. खास बात यह रही कि दुमका विधायक बसंत सोरेन ने न सिर्फ मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की, बल्कि खुद खेलों में हिस्सा लेकर बच्चों का हौसला भी बढ़ाया.

इंडोर स्टेडियम में आयोजित इस 15वें इंडोर खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक बसंत सोरेन ने किया. उन्होंने खुद कई खेलों में हिस्सा लिया और बच्चों का उत्साहवर्धन किया.
इस प्रतियोगिता में बैडमिंटन, पावरलिफ्टिंग, केरम, शतरंज, वॉलीबॉल, कराटे और टेबल टेनिस समेत कई खेल शामिल थे. इन खेलों में सैकड़ों बच्चों ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. विधायक बसंत सोरेन ने कहा कि सरकार खेल को लेकर गंभीर है. हाल ही में हॉकी जैसे बड़े आयोजन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हिस्सा लेकर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया. सरकार चाहती है कि झारखंड के युवा क्रिकेट, फुटबॉल और दूसरे खेलों में भी आगे बढ़ें और राज्य व देश का नाम रोशन करें. उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि युवाओं को खेल से जोड़कर राज्य में नई पहचान दिलाई जाए. दुमका का यह खेलकूद आयोजन न सिर्फ बच्चों की प्रतिभा का मंच बना, बल्कि खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का संदेश भी दिया.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
