सरायकेला/ Pramod Singh उपायुक्त के निदेश पर गुरुवार को जिला परिवहन पदाधिकारी गिरजा शंकर महतो ने मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना के तहत परिचालित बसों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि छात्र- छात्राओं एवं बुजुर्ग यात्रियों से भाड़ा नहीं लिया जा रहा है तथा उन्हें योजना अनुसार निःशुल्क यात्रा की सुविधा दी जा रही है.

इस क्रम में परिवहन पदाधिकारी ने बस मालिकों और परिचालकों को निर्देश दिया कि सभी बसों का संचालन परमिट की शर्तों एवं नियमावली के अनुरूप किया जाए. उन्होंने कहा कि बसों का परिचालन समयबद्ध एवं पारदर्शी होना चाहिए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को योजनानुसार सुविधा मिल सके.
उन्होंने परिचालकों को बसों की नियमित तकनीकी जांच करने और यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया. साथ ही यह भी चेतावनी दी कि यदि किसी प्रकार से पात्र लाभुकों से राशि वसूली जाती है तो दोषियों पर विभागीय स्तर पर कठोर कार्रवाई की जाएगी.
परिवहन पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में छात्र-छात्राओं, बुजुर्गों और आम नागरिकों को सुरक्षित, सुलभ एवं निःशुल्क यातायात सुविधा उपलब्ध कराना है. इसके अनुपालन और निगरानी की समीक्षा समय- समय पर विभागीय स्तर पर की जाती रहेगी.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
