आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-26 में डोर-टू-डोर कचरा उठाव बंद होने से लोग परेशान हैं. पूर्व पार्षद संदीप साहु के नेतृत्व में वार्डवासियों ने बुधवार को उप नगर आयुक्त पारुल सिंह को आवेदन सौंपकर स्थायी कचरा उठाव गाड़ी की मांग की.

उन्होंने बताया कि कई महीनों से वार्ड में कचरा उठाने की गाड़ी आना बंद हो गया है. नगर निगम कार्यालय और एजेंसी में शिकायत करने तथा टोल फ्री नंबर पर फोन करने के बावजूद 8-10 दिनों में केवल एक- दो घंटे के लिए गाड़ी भेजी जाती है.
यह व्यवस्था पूरे वार्ड का कचरा उठाने के लिए अपर्याप्त है.
वार्ड संख्या- 26 के अंतर्गत बनतानगर और धोबोडुंगरी जैसे घनी आबादी वाले क्षेत्र आते हैं.
डोर-टू-डोर कचरा उठाव नहीं होने से लोग सार्वजनिक स्थानों और मैदानों में कचरा फेंकने को विवश हैं. इससे इलाके में गंदगी का अंबार नजर आता है. शिकायत पर उप नगर आयुक्त पारुल सिंह ने आश्वासन दिया कि समस्या का समाधान शीघ्र किया जाएगा. ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व पार्षद संदीप साहु, मिसर बंसरियार, मंजू देवी, झरना मन्ना, संगीता प्रधान, सबिता देवी और नितेश कर्ण शामिल थे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
