चांडिल: सरायकेला- खरसावां जिले के तामोलिया पंचायत अंतर्गत डोबो ग्राम सभा ने ग्राम में संचालित अंग्रेजी शराब दुकान को लेकर गंभीर आपत्ति दर्ज कराई है. ग्राम प्रधान की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि डोबो ग्राम पांचवीं अनुसूचित क्षेत्र के अंतर्गत आता है, जो आदिवासी बहुल क्षेत्र है. संविधान के प्रावधानों के अनुसार इस क्षेत्र में ग्राम सभा की अनुमति के बिना किसी भी तरह की शराब दुकान का संचालन मान्य नहीं है.

ग्राम सभा ने स्पष्ट किया है कि बिना अनुमति शराब दुकान संचालित करना कानून और परंपरा का उल्लंघन है. इस संबंध में दुकान संचालक को निर्देश दिया गया है कि वह 13 सितंबर 2025 को सुबह 11:30 बजे ग्राम सभा के समक्ष संबंधित दस्तावेजों के साथ उपस्थित हों.
पत्र में चेतावनी दी गई है कि यदि दुकान संचालक उपस्थिति नहीं होते हैं या संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत करने में असफल रहते हैं, तो उनके खिलाफ संवैधानिक कार्रवाई की जाएगी.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
