सरायकेला/ Pramod Singh जिला परिवहन पदाधिकारी गिरजा शंकर महतो ने गुरुवार को शेन इंटरनेशनल स्कूल में परिचालित बसों का निरीक्षण किया. इस दौरान बसों के फिटनेस, परमिट, बीमा, पॉल्यूशन और चालक- परिचालक से संबंधित अभिलेखों की जांच की गई.

निरीक्षण के क्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक को निर्देश दिया गया कि सभी कागजात अद्यतन और विधिसम्मत हों. साथ ही चालक लाइसेंसधारी और नियमानुसार हों. परिवहन पदाधिकारी ने यह भी कहा कि बसों में विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फायर सेफ्टी उपकरण, प्राथमिक उपचार पेटी, स्पीड गवर्नर, सेफ्टी लॉक और परिचालक की उपस्थिति अनिवार्य होनी चाहिए.
उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन किया जाए. यदि किसी प्रकार की लापरवाही पाई जाती है तो विद्यालय प्रबंधन और बस मालिकों पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी.
परिवहन पदाधिकारी ने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है. सभी विद्यालय प्रबंधन समय- समय पर वाहनों की जांच कराएं और यह सुनिश्चित करें कि परिवहन सेवाओं का संचालन सड़क सुरक्षा नियमों के अनुरूप ही हो.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
