सरायकेला/ Pramod Singh जिला ओलंपिक एसोसिएशन सरायकेला- खरसावां की वार्षिक बैठक सह चुनाव 31 अगस्त को सुबह 11 बजे अटल पार्क आदित्यपुर में आयोजित की जाएगी. इस दौरान झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन की ओर से चुने गए पर्यवेक्षक और रिटर्निंग ऑफिसर मौजूद रहेंगे.

महासचिव सिकंदर महतो ने जानकारी दी कि बैठक में जिले के सभी मान्यता प्राप्त खेलों के प्रतिनिधि एक एसोसिएशन कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल होंगे. बैठक में वर्ष 2026 से 2029 तक के लिए नई कमिटी का गठन किया जाएगा. साथ ही जिले में खेल और खिलाड़ियों की स्थिति तथा आगामी गतिविधियों पर चर्चा की जाएगी. बैठक का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों और ग्रामीण क्षेत्रों से उभरने वाली प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें मंच उपलब्ध कराना है ताकि वे अपने खेल में बेहतर प्रदर्शन कर सकें.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
