सरायकेला: झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन के निर्देशानुसार सरायकेला- खरसावां जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित जिला फुटबॉल सुपर लीग अर्जुना कप 20 अगस्त से 30 अगस्त तक खेला जाएगा. इस प्रतियोगिता में 24 टीमों के बीच हुई लीग प्रतियोगिता से चुनी गई छह चैम्पियन टीमें भाग लेंगी.

यह प्रतियोगिता खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में प्रतिदिन दोपहर 2:30 बजे से खेली जाएगी. पहला मैच 20 अगस्त को रेजिडेंशियल फुटबॉल ट्रेनिंग सेंटर खरसावां और अर्जुना अकादमी एफसी, खरसावां के बीच होगा.
शेड्यूल के अनुसार, 21 अगस्त को सरना तारूब कांड्रा का मुकाबला तुडीयान एफसी खरसावां से, 22 अगस्त को रेजिडेंशियल फुटबॉल ट्रेनिंग सेंटर का मुकाबला माहिर एफसी सीनी से, 25 अगस्त को तुडीयान एफसी का मुकाबला एसएमसी प्रधानगोडा से, 26 अगस्त को माहिर एफसी सीनी का मुकाबला अर्जुना अकादमी एफसी से और 27 अगस्त को एसएमसी प्रधानगोडा का मुकाबला सरना तारूब कांड्रा से होगा. फाइनल मुकाबला 30 अगस्त को खेला जाएगा, जिसमें ग्रुप ए और ग्रुप बी के चैंपियन आमने- सामने होंगे. इसी मैच से वर्ष 2025 का लीग चैंपियन तय होगा. इधर प्रतियोगिता की सफलता सुनिश्चित करने के लिए रेफरियों की एक बैठक अर्जुना स्टेडियम में आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता सचिव मो. दिलदार ने की. इस दौरान पिनाकी रंजन, बलराम महतो, संजय सुंडी, संतोष महतो, रघुनाथ महतो, अनुराग सोय, विशाल गोप, सुखदेव गौड़, धनंजय कालिंदी, संजय सरदार सहित कई लोग उपस्थित थे

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
