जमशेदपुर/ Prerna Ojha उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार जिले में दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए नि:शुल्क सहायक उपकरण वितरण एवं परीक्षण कैम्प का मंगलवार को धातकीडीह सामुदायिक भवन में शुभारंभ किया गया. पहले दिन 8 दिव्यांगजनों को ई-ट्राईसाइकिल वितरित की गई और 42 वरिष्ठ नागरिक एवं 30 दिव्यांगजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श उपलब्ध कराया गया.

यह कार्यक्रम 19 अगस्त से 01 सितंबर तक जिले के सभी प्रखंडों में आयोजित किया जाएगा. आगामी शिविरों की तिथियां और स्थान इस प्रकार हैं: गोलमुरी सह-जुगसलाई – 20.08.2025, पोटका – 21.08.2025, पटमदा – 22.08.2025, बोड़ाम – 23.08.2025, मुसाबनी – 25.08.2025, डुमरिया – 26.08.2025, धालभूमगढ़ – 28.08.2025, चाकुलिया – 29.08.2025, बहरागोड़ा – 30.08.2025, घाटशिला – 01.09.2025.
जिला प्रशासन ने सभी लाभुकों से अपील की है कि वे अपने-अपने प्रखंड में आयोजित शिविर में पहुंचकर पंजीकरण कर लाभ उठाएं.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
