सरायकेला: जिले के राजनगर प्रखंड में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत बकरा विकास योजना से चयनित 20 लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया. इस अवसर पर पदाधिकारियों और पशु चिकित्सकों ने बताया कि योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में पशुधन आधारित आजीविका को बढ़ावा देना, स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना और किसानों व पशुपालकों की आय में वृद्धि सुनिश्चित करना है.

लाभुकों को परिसंपत्तियों के सही उपयोग संबंधी दिशा-निर्देश दिए गए. साथ ही पशुओं की देखभाल, स्वास्थ्य परीक्षण, नियमित टीकाकरण और स्वच्छता अपनाने पर बल दिया गया. उन्हें यह भी कहा गया कि समय- समय पर आयोजित प्रशिक्षण और जागरूकता कार्यक्रमों में भाग लेकर योजना का अधिकतम लाभ प्राप्त करें.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
