धनबाद: जिला के टुंडी थाना क्षेत्र के बरवाटांड पंचायत अंतर्गत तिलेयटांड गांव में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां पत्नी सुरजी देवी ने अपने भांजे के प्रेम संबंध में आकर पति सुरेश हांसदा की धारदार हथियार से हत्या कर दी. हत्या के बाद शव को घर में ही दफनाकर ऊपर से मिट्टी का चबूतरा बना दिया गया.

मृतक के परिजनों ने बताया कि जब सुरेश हांसदा अपनी चाची के दशकर्म में शामिल नहीं हुए तो संदेह गहराने लगा. खोजबीन के दौरान यह खुलासा हुआ कि सुरजी देवी ने पति की हत्या कर शव घर में ही छिपा दिया है. मामले की सूचना टुंडी पुलिस को दी गई.
धनबाद मुख्यालय 2 के डीएसपी धीरेन्द्र नारायण बंका ने बताया कि आरोपी पत्नी ने अपराध स्वीकार कर लिया है. पुलिस की मौजूदगी में शव को मिट्टी से बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमसीएच भेज दिया गया. अधिकारी ने कहा कि मामले की गहन जांच जारी है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
