धनबाद: वासेपुर में मंगलवार को एनआईए और यूपी एटीएस की संयुक्त टीम ने एक बड़े अभियान को अंजाम दिया. यह कार्रवाई टेरर फंडिंग से जुड़े मामले में की जा रही है. टीम नूरी मस्जिद के पास रहने वाले जमीन कारोबारी सह गोविंदपुर प्रज्ञा केंद्र संचालक शाहबाज के घर पर छापेमारी कर रही है.

सूत्रों के अनुसार घर में भारी मात्रा में नगदी मिलने की सूचना है. धनबाद पुलिस नोट गिनने की मशीन के साथ मौके पर पहुंच चुकी है. छापेमारी के दौरान यूपी पुलिस और जिला पुलिस की भी भारी तैनाती की गई है. कार्रवाई को लेकर पूरे क्षेत्र में हलचल मची हुई है और लोग घरों से बाहर निकलकर देख रहे हैं. फिलहाल जांच और तलाशी जारी है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
