धनबाद: जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत हाजरा मोड़ के समीप मंगलवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें रहमत गंज के दो दोस्तों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार में जा रही कार अचानक अपना संतुलन खो बैठी और डिवाइडर से टकराने के बाद एक पेड़ से जा भिड़ी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पेड़ से टकराने के बावजूद नहीं रुकी, बल्कि कई बार पलटते हुए दूसरी लेन में जा पहुंची.
जानकारी के मुताबिक, कार सवार चार दोस्त रहमत गंज से गोविंदपुर स्थित अफताब होटल में खाना खाने जा रहे थे. इस दौरान हाजरा मोड़ के पास कार के अनियंत्रित होने से हादसा हो गया. टक्कर में अयान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आदिल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. वहीं उनके दो अन्य साथी घायल हैं, जिनका इलाज जारी है.
घटना के बाद पूरे रहमत गंज इलाके में मातम पसरा हुआ है. पुलिस ने कार को जब्त कर जांच शुरू कर दी है और घायलों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
