धनबाद: रेलवे द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन सतर्क और मंडल सुरक्षा आयुक्त के निर्देश पर चलाए गए चेकिंग अभियान में मंगलवार को आरपीएफ को बड़ी सफलता मिली. सीआईडी की सूचना पर धनबाद रेलवे स्टेशन के साउथ साइड लगेज स्कैनर मशीन में जांच के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों के बैग से 41,22,400 रुपये नकद बरामद किए गए.

आरपीएफ और सीआईबी की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को हिरासत में लिया और बरामद रकम को आयकर विभाग को सुपुर्द कर दिया. हिरासत में लिए गए व्यक्तियों की पहचान हरेंद्र प्रसाद (50) और संतोष कुमार खरवार (45), निवासी सूर्यपुरा, जिला रोहतास, बिहार के रूप में हुई है. दोनों ने रकम को अखबार और गमछे में लपेटकर स्कैनर से बचने की कोशिश की थी.
फिलहाल रकम को सुरक्षित सीलबंद कर शस्त्रागार में रखा गया है और आगे की जांच आयकर विभाग कर रहा है. आरपीएफ कमांडेंट अनुराग मीणा ने बताया कि जांच के दौरान यह बड़ी रकम पकड़ी गई और आयकर विभाग को सूचित कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
