धनबाद: पुलिस को आज बड़ी सफलता हाथ लगी जब वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को धर दबोचा गया. सीटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी कि वरीय पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई. तीसरा थाना क्षेत्र के कालीटांड फुटबॉल ग्राउंड के पास चोरी की गई मोटरसाइकिलों को बेचने की नीयत से एकत्र किया गया था. इसी दौरान पुलिस ने छापेमारी कर तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया.

गिरफ्तार किए गए अपराधियों में गिरोह का सरगना सोनू सिन्हा शामिल है, जो खास कुइयां दुर्गा मंदिर का रहने वाला है. उसके दो सहयोगी करू भुइंया और सोनू भुइंया को भी पुलिस ने दबोच लिया. पुलिस ने इनके पास से कुल पांच चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद की है.
सीटी एसपी ने बताया कि सोनू सिन्हा लंबे समय से मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था. उसके खिलाफ धनबाद जिले के कई थानों में आधे दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं. पुलिस ने सभी अपराधियों को जेल भेज दिया है. साथ ही उनकी निशानदेही पर आगे की छापेमारी जारी है. जांच में यह भी खुलासा हो रहा है कि इस गिरोह में और भी कई लोग संलिप्त हैं. पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
