धनबाद: जिले के झरिया थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर बड़ी वारदात हुई. जहां रत्नजी पेट्रोल पंप के पास बाइक पर सवार तीन अज्ञात अपराधियों ने एक युवक के सिर में बेहद नजदीक से गोली मार दी. गोली लगते ही युवक सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. झरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अपनी गाड़ी से अस्पताल भिजवाया. जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अपराधी अचानक पहुंचे और युवक को गोली मारकर फरार हो गए. वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. घटना की गंभीरता को देखते हुए झरिया, सिंदरी और आसपास के थाना क्षेत्रों की पुलिस टीम मौके पर पहुंची. सिंदरी एसडीपीओ आशुतोष कुमार सत्यम और लॉ एंड ऑर्डर नौशाद आलम भी मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया. पुलिस लगातार सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके.
पुलिस ने घटनास्थल से युवक का मोबाइल, चप्पल और एक खोखा बरामद कर जब्त किया है. सिंदरी एसडीपीओ आशुतोष कुमार सत्यम ने बताया कि मृतक युवक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है और न ही हमले के कारणों का पता चला है. उन्होंने कहा कि घटना सीसीटीवी में कैद है और फुटेज के आधार पर पुलिस तेजी से कार्रवाई कर रही है. जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर मामले का उद्भेदन कर दिया जाएगा.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
