धनबाद: भारत सरकार के कोयला सचिव विक्रम देव दत्त शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर धनबाद पहुंचे. यहां उन्होंने झरिया पुनर्वास एवं विकास प्राधिकार (जेआरडीए) के अधिकारियों के साथ पुनर्वास और विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत बैठक की. बैठक में झरिया क्षेत्र से विस्थापित परिवारों के पुनर्वास कार्य, बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता और लंबित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की.

सचिव ने स्पष्ट कहा कि विस्थापित परिवारों के लिए पुनर्वास योजनाएं अत्यंत महत्वपूर्ण हैं, इसलिए इन्हें पारदर्शी, प्रभावी और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए. बैठक के बाद कोयला सचिव ने बेलगड़िया क्षेत्र का दौरा किया. उन्होंने पुनर्वास कॉलोनी और वहां चल रहे विकास कार्यों का जमीनी निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने सड़क, बिजली- पानी, आवासीय व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाओं की स्थिति की जानकारी ली.
अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि लोगों की मूलभूत जरूरतों को प्राथमिकता देते हुए कार्यों में तेजी लाई जाए. दौरे के दौरान जेआरडीए और संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. कोयला सचिव का यह निरीक्षण धनबाद में पुनर्वास और विकास कार्यों को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
