धनबाद: बैंक मोड़ थाना पुलिस ने डकैती की साजिश में शामिल एक अंतरराज्यीय गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपी बिहार और झारखंड में सक्रिय रहे हैं. उनकी गिरफ्तारी की जानकारी डीएसपी (लॉ एंड ऑर्डर) नौशाद आलम ने सोमवार को प्रेस वार्ता के दौरान दी.

डीएसपी ने बताया कि त्योहारों के दौरान जांच अभियान के क्रम में पुलिस ने संदिग्ध हालत में दो बाइक सवारों को पकड़ा. पूछताछ में दोनों ने अपना नाम दिलीप यादव और अजय कुमार बताया. तलाशी के दौरान उनके पास से एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और एक फर्जी नंबर प्लेट बरामद किया गया.
पुलिस जांच में यह बात सामने आई कि दोनों आरोपी बिहार के मोतिहारी जिले के निवासी हैं और वहां के एक डकैती कांड में जेल भी जा चुके हैं. प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे धनबाद के कई आभूषण दुकानों की रेकी कर रहे थे. डीएसपी ने बताया कि पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है. आरोपियों के मोबाइल फोन और संपर्क सूत्रों की जांच की जा रही है ताकि नेटवर्क का पूरा खुलासा किया जा सके.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
